पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आत्मघाती हमला, 6 पुलिसकर्मी सहित की मौत, कई घायल

अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा बल इस हमले की पूरी जांच करेंगे और जिम्मेदार लोगों को कानून के दायरे में लाया जाएगा।

Update: 2024-10-26 08:27 GMT
Pakistan News : नई दिल्ली। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान में एक दर्दनाक आत्मघाती हमले में 8 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें 6 पुलिसकर्मी शामिल हैं। यह हमला मीर अली तहसील के असलम चेक पोस्ट पर हुआ, जहां आत्मघाती हमलावर ने थ्री-व्हीलर गाड़ी से पुलिस पिकेट और सुरक्षा बलों के वाहनों को टक्कर मार दी। इस हमले में 4 पुलिसकर्मी, 2 सैनिक और 2 आम नागरिकों की जान चली गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए।


Pakistan News : सूत्रों के अनुसार, आत्मघाती हमलावर थ्री-व्हीलर वाहन में आया और चेक पोस्ट के पास पहुंचते ही उसने विस्फोट कर दिया। धमाका इतना जोरदार था कि वहां मौजूद लोग संभल नहीं पाए और चारों ओर अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल पर पुलिसकर्मी, सैनिक और आम नागरिक मौजूद थे, जिनमें से कई घायल हो गए। घायलों को तत्काल मिरन शाह अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।


Pakistan News : बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा-
अधिकारियों के अनुसार घायलों की हालत गंभीर है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा बलों ने घटना के बाद क्षेत्र को घेर लिया है और वहां सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है।


Pakistan News : आतंकवादियों का बढ़ता खतरा-
खैबर पख्तूनख्वा प्रांत और उत्तरी वजीरिस्तान क्षेत्र लंबे समय से आतंकवादियों का गढ़ रहा है। इन क्षेत्रों में कई बार आतंकवादी हमले होते रहे हैं, जिनमें सुरक्षा बलों और आम नागरिकों को निशाना बनाया जाता है। हाल के महीनों में इन हमलों की संख्या में वृद्धि हुई है, जिससे स्थानीय जनता में भय और असुरक्षा की भावना बढ़ गई है।


Pakistan News : सरकारी प्रतिक्रिया
पाकिस्तानी सरकार ने हमले की निंदा करते हुए कहा है कि आतंकवाद से निपटने के लिए और सख्त कदम उठाए जाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा बल इस हमले की पूरी जांच करेंगे और जिम्मेदार लोगों को कानून के दायरे में लाया जाएगा।
Tags:    

Similar News