दो बाइकों में जोरदार टक्कर, दो लोगों की दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम...
तहसीलदार के पहुंचने और 25,000 रुपये मुआवजा देने की घोषणा के बाद चक्काजाम समाप्त किया गया।
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-11-10 05:47 GMT
CG Accident : सक्ति। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में अमलीडीह और पिरदा गांव के बीच सड़क पर हुई एक भीषण दुर्घटना में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर से यह हादसा हुआ। दुर्घटना के दौरान एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायल युवकों को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान भागवत सतनामी ने भी दम तोड़ दिया। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने चक्का जाम कर दिया, जिसे तहसीलदार के पहुंचने और 25,000 रुपये मुआवजा राशि की घोषणा के बाद समाप्त किया गया।
CG Accident : बता दें कि ग्राम पिरदा में तीन दिवसीय अखिल भारतीय राम नवमी भजन मेला चल रहा है। इसी मेले में लोकेश चंद्र और लक्की चंद्र नामक दो भाई अपनी दुकान लगाए हुए थे। मेला समाप्त होने के बाद दोनों भाई एक बाइक पर सवार होकर अपने घर खाना खाने जा रहे थे। इसी दौरान भागवत सतनामी नाम का युवक पल्सर बाइक पर मेला देखने अकेले जा रहा था। तेज रफ्तार होने के कारण दोनों बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे।
CG Accident : इस हादसे में लोकेश चंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लक्की चंद्र और भागवत सतनामी गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान भागवत सतनामी ने भी दम तोड़ दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए और आक्रोशित होकर सड़क पर चक्का जाम कर दिया। मौके पर तहसीलदार के पहुंचने और 25,000 रुपये मुआवजा देने की घोषणा के बाद चक्काजाम समाप्त किया गया।