Stock Market Today: बाजार की सपाट शुरुआत, IT शेयरों में तेजी, जानें सेंसेक्स और निफ्टी का हाल
| Stock Market Today: नई दिल्ली/मुंबई। घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को सपाट शुरुआत हुई है। बाजार खुलते ही बीएसई सेंसेक्स 155.94 अंक टूटकर 81,395.69 अंक पर खुला और 15 मिनट के अंदर सेंसेक्स 230 अंक तक नीचे चला गया.
By : Pradeep Sharma
Stock Market Today: नई दिल्ली/मुंबई। घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को सपाट शुरुआत हुई है। बाजार खुलते ही बीएसई सेंसेक्स 155.94 अंक टूटकर 81,395.69 अंक पर खुला और 15 मिनट के अंदर सेंसेक्स 230 अंक तक नीचे चला गया. वहीं एनएसई निफ्टी 25.50 अंकों की कमजोरी के साथ 24,800 अंक पर खुला है। दौरान सबसे ज्यादा गिरावट सिगरेट बनाने वाली कंपनी ITC के शेयरों में दिखाई दे रही है।
सेंसेक्स निफ़्टी का हाल
कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को शेयर मार्केट में कारोबार की सुस्त शुरुआत हुई. BSE Sensex अपने पिछले बंद 81,551.63 की तुलना में फिसलकर 81,457.61 पर खुला और कुछ ही देर में तेज गिरावट लेकर 81,351.31 तक फिसल गया। लेकिन, कुछ मिनटों के कारोबार के दौरान ही ये रिकवरी मोड में नजर आने लगा था और उछलकर 81,613.36 के लेवल पर पहुंच गया था।