Stock Market: इंडसइंड बैंक के शेयरों में गिरावट से शेयर बाजारों में उथल-पुथल, विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाया दबाव
By : Vpb
Stock Market: नई दिल्ली: विदेशी पूंजी की लगातार निकासी और इंडसइंड बैंक के शेयरों में तेज गिरावट के चलते शुक्रवार को शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। शुरुआती कारोबार में बढ़त दर्ज करने के बाद, बाजार पर बिकवाली का दबाव हावी हो गया, जिससे बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी में गिरावट आई।
Stock Market: शुरुआत में बीएसई सेंसेक्स 130.56 अंकों की बढ़त के साथ 80,195.72 पर पहुंचा, जबकि एनएसई निफ्टी 36.9 अंकों की बढ़त के साथ 24,436.30 अंक पर कारोबार कर रहा था। लेकिन कुछ ही देर बाद बिकवाली का दबाव बढ़ने से बाजार की तेजी थम गई।
Stock Market: बिकवाली के प्रभाव में सेंसेक्स 197.47 अंक गिरकर 79,875.03 पर आ गया, जबकि निफ्टी में भी 89.20 अंकों की गिरावट दर्ज की गई और यह 24,310.20 पर आ गया। इंडसइंड बैंक के शेयरों में जारी गिरावट और विदेशी पूंजी की लगातार निकासी ने बाजार को प्रभावित किया, जिससे अन्य प्रमुख कंपनियों पर भी दबाव बना रहा।