Stock Market: शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी: सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर बंद

By :  Vpb
Update: 2024-10-17 07:20 GMT
Stock Market: बिजनेस डेस्क: शेयर बाजार में गिरावट का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को वीकली एक्सपायरी के दिन प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स, सेंसेक्स और निफ्टी, दोनों ही लाल निशान पर बंद हुए। विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और विभिन्न सेक्टरों में बिकवाली के चलते बाजार में नकारात्मक माहौल बना हुआ है।

Stock Market: बीएसई सेंसेक्स ने 494.75 अंक या 0.61 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,006.61 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार के दौरान, यह 595.72 अंक या 0.73 प्रतिशत गिरकर 80,905.64 अंक तक गिर गया था। वहीं, एनएसई निफ्टी भी 221.45 अंक या 0.89 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,749.85 पर बंद हुआ।

Stock Market: इस गिरावट के पीछे रियल्टी, ऑटो, कंज्यूमर डिस्क्रेशनरी और कंज्यूमर ड्यूरेबल शेयरों में भारी बिकवाली का प्रमुख हाथ है। इसके अलावा, रुपया डॉलर के मुकाबले पांच पैसे की गिरावट के साथ 84.07 पर पहुंच गया है, जिससे बाजार की चिंता और बढ़ गई है।

Tags:    

Similar News