Stock Market: बढ़त के साथ खुले शेयर बाजार, सेंसेक्स 81000 अंक के पार, जानें निफ्टी का हाल
By : Vpb
Stock Market: मुंबई/नई दिल्ली: शेयर बाजार बुधवार को हरे निशान पर खुला। सेंसेक्स 190.47 अंक की बढ़त के साथ 81,036.22 अंक पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 48.1 अंक चढ़कर 24,505.25 अंक पर पहुंचा।
Stock Market: इस बढ़त के पीछे विदेशी पूंजी के प्रवाह का प्रमुख योगदान रहा, जिससे घरेलू बाजारों में तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एनटीपीसी, टेक महिंद्रा, आईटीसी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस, लार्सन एंड टुब्रो, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी आई। हालांकि, भारती एयरटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, अदाणी पोर्ट्स और टाटा मोटर्स के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।