Stock Market: हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, निफ्टी 24800 के पार
| जोमैटो और पेटीएम के बीच टिकटिंग बिजनेस को लेकर डील की खबरों के बाद दोनों कंपनियों के शेयरों में भी तेजी
By : Vpb
Stock Market: मुंबई: सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में मजबूत बढ़त देखी जा रही है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंकों की मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी 24800 के स्तर को पार कर गया है।
Stock Market: इसके अलावा, जोमैटो और पेटीएम के बीच टिकटिंग बिजनेस को लेकर डील की खबरों के बाद दोनों कंपनियों के शेयरों में भी तेजी आई है। जोमैटो और पेटीएम के शेयर तीन-तीन प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार करते हुए दिखाई दे रहे हैं।