Stock Market: हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, बिकवाली के दबाव से उतार-चढ़ाव जारी, जानिए सेंसेक्स - निफ्टी का हाल

By :  Vpb
Update: 2025-01-10 01:42 GMT

Stock Market: मुंबई/नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजारों में दो दिन की गिरावट के बाद कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान के साथ खुले। हालांकि, शुरुआती समय में बिकवाली के दबाव से दोनों सूचकांक में गिरावट आई, लेकिन फिर खरीदारों की वापसी से ये फिर से मजबूत हो गए। इस दौरान, विदेशी पूंजी की निकासी से निवेशकों के बीच चिंता भी दिखी।

Stock Market: सुबह 11:39 बजे, सेंसेक्स 221.86 अंक (0.28%) की बढ़त के साथ 77,838.27 के स्तर पर कारोबार करता हुआ दिखा। वहीं, निफ्टी 66.80 अंक (0.28%) चढ़कर 23,593.30 पर पहुंच गया।

Stock Market: इससे पहले, बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 270.76 अंक बढ़कर 77,890.97 अंक पर पहुंच गया था, जबकि एनएसई निफ्टी 69.5 अंक की बढ़त के साथ 23,596 अंक पर था। हालांकि, थोड़ी देर बाद दोनों सूचकांक लाल निशान में आ गए, और बीएसई सेंसेक्स 306.07 अंक गिरकर 77,313.56 अंक पर पहुंच गया, वहीं निफ्टी 112.10 अंक लुड़ककर 23,412.45 अंक पर कारोबार कर रहा था।

Tags:    

Similar News