Stock Market: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद
By : Vpb
Stock Market: नई दिल्ली/मुंबई: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। शुरुआती कारोबार में गिरावट के बाद, बाजार ने तेजी पकड़ते हुए दिन के अंत में बढ़त हासिल की। बीएसई सेंसेक्स ने दिन के निचले स्तरों से करीब 2000 अंकों की बढ़त प्राप्त की, जबकि निफ्टी ने भी 24,750 का आंकड़ा पार किया।
Stock Market: बीएसई सेंसेक्स 843.16 अंक की उछाल के साथ 82,133.12 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 219.60 अंक बढ़कर 24,768.30 पर बंद हुआ। इस दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 9 पैसे की वृद्धि के साथ 84.79 (अनंतिम) पर बंद हुआ।