Stock Market: खेल डेस्क: मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार ने सात दिनों की गिरावट का सिलसिला तोड़ते हुए हरे निशान पर वापसी की। बीएसई सेंसेक्स 239.38 अंकों (0.31%) की बढ़त के साथ 77,578.38 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 64.70 अंकों (0.28%) की बढ़त के साथ 23,518.50 पर बंद हुआ।

Stock Market: ब्लू-चिप शेयरों ने दी बाजार को मजबूती
एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा, और महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) जैसे ब्लू-चिप शेयरों में तेजी ने बाजार को सहारा दिया। निचले स्तरों पर हुई खरीदारी और घरेलू संस्थागत निवेशकों की सतत खरीदारी ने भी इस मजबूती में अहम भूमिका निभाई। हालांकि, रिलायंस इंडस्ट्रीज में गिरावट के कारण बाजार की तेजी पर कुछ हद तक अंकुश लगा।

Stock Market: सेंसेक्स और निफ्टी 
चार दिनों की गिरावट के बाद बीएसई सेंसेक्स 239.37 अंकों की बढ़त के साथ 77,578.38 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी भी 64.70 अंकों की बढ़त के साथ 23,518.50 पर पहुंचा। सोमवार को सेंसेक्स कारोबार के दौरान 1,112.64 अंकों की बढ़त के साथ 78,451.65 के उच्च स्तर तक पहुंचा था, लेकिन अंत में यह तेजी टिक नहीं पाई थी।
Tags: