Stock Market: शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 151 अंक फिसला, निफ्टी 25150 के नीचे
By : Vpb
Stock Market: व्यापार डेस्क: सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार ने मजबूत शुरुआत के बावजूद गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ। इस दौरान, रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 1% से अधिक की गिरावट देखी गई। अमेरिकी गैर-कृषि रोजगार के आंकड़े जारी होने से पहले बाजार में कमजोरी देखने को मिली, क्योंकि ब्याज दरों पर फेडरल रिजर्व का फैसला काफी हद तक इन आंकड़ों पर निर्भर करेगा।
Stock Market: सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन, सेंसेक्स 151.48 अंकों (0.18%) की गिरावट के साथ 82,201.16 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 53.61 अंक (0.21%) गिरकर 25,145.10 पर पहुंचा। सेंसेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट रिलायंस और टाटा मोटर्स के शेयरों में दर्ज की गई। इसके अलावा, नेस्ले इंडिया, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस और एलएंडटी के शेयर भी लाल निशान पर बंद हुए। दूसरी ओर, टाइटन, आईटीसी, इंफोसिस, एचसीएल टेक और टाटा स्टील के शेयर हरे निशान के साथ बंद हुए।