Stock Market: गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, जानें सेंसेक्स और निफ्टी का हाल
By : Vpb
Stock Market: व्यापार डेस्क: दो दिनों की बढ़त के बाद घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को गिरावट देखी गई। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन, सेंसेक्स 426.85 अंक की गिरावट के साथ 79,942.18 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 126 अंक फिसलकर 24,340.85 पर बंद हुआ। इसी बीच, रुपया भी डॉलर के मुकाबले 4 पैसे गिरकर 84.04 रुपये (अस्थायी) के स्तर पर बंद हुआ।
Stock Market: बैंकिंग और वित्तीय शेयरों में गिरावट का असर
वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के चलते, खासकर बैंकिंग और वित्तीय शेयरों में दबाव देखने को मिला, जिससे भारतीय बाजार भी प्रभावित हुए। कारोबारियों के अनुसार, कमजोर तिमाही नतीजों और विदेशी फंडों की लगातार बिकवाली से भी निवेशकों की धारणा पर नकारात्मक असर पड़ा।