Stock Market: बीते दो सप्ताह के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ शेयर बाजार, देखें सेंसेक्स और निफ़्टी का हाल
By : Vpb
Stock Market: नई दिल्ली/मुंबई: नए साल के दूसरे कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। वित्तीय, ऑटो और आईटी सेक्टर के शेयरों में जोरदार खरीदारी के चलते बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार को 1,436 अंक की बढ़त के साथ दो सप्ताह के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ।
Stock Market: 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,436.30 अंक (1.83 प्रतिशत) बढ़कर 79,943.71 अंक पर बंद हुआ। दिन के दौरान, यह 1,525.46 अंक (1.94 प्रतिशत) तक चढ़कर 80,032.87 अंक पर भी पहुंच गया था।
Stock Market: इसी तरह, एनएसई का प्रमुख सूचकांक निफ्टी भी सकारात्मक माहौल में रहा और 445.75 अंक (1.88 प्रतिशत) की बढ़त के साथ 24,188.65 अंक पर पहुंच गया।