Stock Market: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद

इससे पहले आज सुबह 9:48 बजे के आसपास, बीएसई सेंसेक्स 800 अंक गिरकर 81,026 पर और निफ्टी50 282 अंक गिरकर 24,728 पर कारोबार करता नजर आया।

By :  Vpb
Update: 2024-08-02 05:21 GMT
Stock Market: व्यापार डेस्क: चार दिनों की रिकॉर्ड बढ़त के बाद, घरेलू शेयर बाजार ने हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन एक बड़ी गिरावट का सामना किया। शुक्रवार को सेंसेक्स में 885.60 अंकों (1.08%) की गिरावट आई, जिससे यह 80,981.95 पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी में 293.21 अंकों (1.17%) की गिरावट आई, और यह 24,717.70 के स्तर पर क्लोजिंग हुई।


Stock Market: इससे पहले आज सुबह 9:48 बजे के आसपास, बीएसई सेंसेक्स 800 अंक गिरकर 81,026 पर और निफ्टी50 282 अंक गिरकर 24,728 पर कारोबार करता नजर आया। इस बीच, बीएसई पर सभी सूचीबद्ध कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में 4.26 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई, जिससे यह 457.36 लाख करोड़ रुपये हो गया।
Tags:    

Similar News