Stock Market: चार दिनों की गिरावट के बाद शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 170 अंक मजबूत, जानिए निफ़्टी का हाल
By : Vpb
Update: 2025-01-14 06:13 GMT
Stock Market: नई दिल्ली/मुंबई: शेयर बाजार में पिछले चार दिनों की गिरावट के बाद आज मंगलवार को तेजी देखने को मिली। प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर बंद हुए। बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 169.62 अंक यानी 0.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76,499.63 अंक पर बंद हुआ।
Stock Market: कारोबार के दौरान, यह 505.6 अंक या 0.66 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 76,835.61 अंक तक पहुंच गया था। वहीं, एनएसई का निफ्टी 90.10 अंक यानी 0.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,176.05 अंक पर बंद हुआ।