Stock Market: बाजार में मंगल, गिरावट से उबरा शेयर बाजार, निफ्टी 24200 के ऊपर बंद
Stock Market: भारतीय शेयर बाजार ने निचले स्तरों से शानदार रिकवरी दिखाई है और सोमवार को दिखी सारी गिरावट को पाटते हुए बढ़त के साथ कारोबार की क्लोजिंग दिखाने में
By : Pradeep Sharma
Update: 2024-11-05 05:43 GMT
नई दिल्ली/मुंबई। Stock Market: भारतीय शेयर बाजार ने निचले स्तरों से शानदार रिकवरी दिखाई है और सोमवार को दिखी सारी गिरावट को पाटते हुए बढ़त के साथ कारोबार की क्लोजिंग दिखाने में कामयाबी हासिल की है। बीएसई का सेंसेक्स 694.39 अंकों या 0.88 फीसदी की उछाल के साथ 79,476.63 पर बंद हुआ तो एनएसई का निफ्टी 217.95 अंकों या 0.91 फीसदी की उछाल के साथ 24,213.30 के लेवल पर बंद हुआ।
Stock Market: सेंसेक्स के शेयरों का हाल
बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयरों में उछाल के साथ कारोबार बंद हुआ है और 9 शेयरों में गिरावट पर ट्रेड बंद हुआ। जेएसडब्ल्यू स्टील 4.72 फीसदी ऊपर तो टाटा स्टील 3.64 फीसदी ऊपर बंद हुआ है वहीं एक्सिस बैंक 2.73 फीसदी, एचडीएफसी बैंक 2.56 फीसदी और इंडसइंड बैंक 2.49 फीसदी ऊपर बंद होने में सफल रहे। सबसे बड़ा सरकारी बैंक एसबीआई 2.33 फीसदी चढ़कर बंद हुआ है।