नई दिल्ली/मुंबई। Stock Market Holiday: भारतीय शेयर बाजार में कल यानी बुधवार 20 नवंबर, 2024 को कामकाज नहीं होगा। कल महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Election 2024) के चलते बाजार बंद रहेगा। 

Stock Market Holiday: स्टॉक मार्केट की दोनों प्रमुख एक्सचेंज बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) मुंबई में स्थिर हैं, यहां काम करने वाले स्टॉफ को इलेक्शन डे पर अवकाश दिया गया है। लोकसभा चुनाव के लिए मतदान के दिन भी दलाल स्ट्रीट में कामकाज बंद था।

Stock Market Holiday: दिसंबर में 10 दिन रहेगा बंद

बाजार अगले महीने यानी दिसंबर 2024 में शेयर बाजार कुल 10 दिन के लिए बंद रहने वाला है। साल के आखिरी महीने में 4 शनिवार और 5 रविवार पड़ रहे हैं। इसके साथ ही 25 दिसंबर को क्रिसमस पर स्पेशल हॉलिडे घोषित है। इस प्रकार से स्टॉक मार्केट में दिसंबर में सिर्फ 21 दिन कामकाजी होंगे।
Tags: