Stock Market: हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट
| सेंसेक्स और निफ्टी ने शुक्रवार को सकारात्मक नोट पर कारोबार की शुरुआत की
By : Vpb
Stock Market: नई दिल्ली: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। शुक्रवार को घरेलू इक्विटी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी सपाट खुले, लेकिन शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंकों तक फिसल गया, और निफ्टी भी 50 अंक की गिरावट के साथ लाल निशान पर कारोबार करता दिखा।
Stock Market: सेंसेक्स के प्रमुख शेयरों में टाटा मोटर्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, सन फार्मा, एचयूएल, एमएंडएम और पावर ग्रिड में तेजी रही। इसके विपरीत, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, टाइटन, एनटीपीसी और टाटा स्टील में गिरावट देखी गई।
Stock Market: सेंसेक्स और निफ्टी ने शुक्रवार को सकारात्मक नोट पर कारोबार की शुरुआत की, लेकिन वैश्विक बाजारों में सुस्त रुख और आईटी शेयरों में बिकवाली के कारण बाजार में सुस्ती आ गई।
Stock Market: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बीएसई सेंसेक्स 30 शेयरों वाला सूचकांक 37.32 अंक या 0.05 प्रतिशत बढ़कर 81,090.51 अंक पर खुला। एनएसई निफ्टी 18.25 अंक बढ़कर 24,829.75 पर पहुंच गया। हालांकि, बाद में दोनों बेंचमार्क सूचकांकों ने अपने शुरुआती लाभ को खो दिया और नकारात्मक क्षेत्र में कारोबार करते दिखे।