Stock Market: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी, डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे मजबूत
By : Vpb
Stock Market: नई दिल्ली/मुंबई: घरेलू शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी का रुख बना रहा। बुधवार के शुरुआती कारोबार में, बीएसई सेंसेक्स 401.53 अंक चढ़कर 76,901.16 अंक पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 97.5 अंक बढ़कर 23,273.55 पर आ गया। इस दौरान, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे की बढ़त के साथ 86.51 पर पहुंच गया।
Stock Market: हालांकि, शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे और उन्होंने शुद्ध रूप से 8,132.26 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इसके बावजूद, घरेलू बाजार में सकारात्मक रुझान देखा गया, जिसमें सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।