Stock Market: शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल
By : Vpb
Stock Market: मुंबई। घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को सपाट स्तर पर खुले, लेकिन शुरुआती कारोबार में हल्की बढ़त देखी गई। सेंसेक्स 35.71 अंक चढ़कर 81,544.17 अंक पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 13.25 अंक की बढ़त के साथ 24,632.25 अंक पर कारोबार कर रहा है।
Stock Market: इसके साथ ही, भारतीय रुपया भी अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ। शुरुआती कारोबार में रुपया 8 पैसे की बढ़त के साथ 84.78 के स्तर पर पहुंच गया।
Stock Market: इस हल्की बढ़त के साथ निवेशकों को बाजार में सकारात्मक रुझान देखने को मिल रहा है, हालांकि बाजार के अगले दिशा संकेत के लिए विशेषज्ञों की नजर आगे की आर्थिक घटनाओं पर बनी हुई है।