Stock Market: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 87.32 अंक फिसला, जाने निफ़्टी का हाल

By :  Vpb
Update: 2025-02-07 01:32 GMT

Stock Market: मुंबई: घरेलू शेयर बाजार में गिरावट का क्रम शुक्रवार को भी जारी रहा। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 87.32 अंक गिरकर 77,970.84 अंक पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 32.6 अंक कम होकर 23,570.75 अंक पर आ गया। इसी बीच, रुपया अपने सबसे निचले स्तर से 16 पैसे की बढ़त के साथ 87.43 प्रति डॉलर पर पहुंचा। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 3,549.95 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जिससे बाजार में बिकवाली का दबाव बढ़ा।


Stock Market: बाजार की स्थिति:

शुक्रवार की सुबह घरेलू बाजारों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स सकारात्मक शुरुआत के बाद भी अपनी गति नहीं बना सका और 87.32 अंक गिरकर 77,970.84 पर आ गया। एनएसई निफ्टी भी 32.6 अंक फिसलकर 23,570.75 पर आ गया।

Tags:    

Similar News