Stock Market: शेयर बाजार में गिरावट, जानें सेंसेक्स और निफ्टी का हाल
By : Vpb
Update: 2024-10-16 00:44 GMT
Stock Market: व्यापार डेस्क: बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान बिकवाली का दबाव देखा गया। बीएसई सेंसेक्स 240.75 अंकों की गिरावट के साथ 81,579.37 पर आ गया, जबकि एनएसई निफ्टी 62.7 अंक गिरकर 24,994.65 पर पहुंच गया।
Stock Market: सेंसेक्स की 30 प्रमुख कंपनियों में से महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, नेस्ले, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, कोटक महिन्द्रा बैंक और इंडसइंड बैंक में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई।
Stock Market: विदेशी फंडों की लगातार निकासी और वैश्विक बाजारों में कमजोरी के चलते घरेलू बाजारों पर भी असर पड़ा, जिसके कारण सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट देखने को मिली।