Stock Market: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी निचले स्तर पर बंद
By : Vpb
Stock Market: मुंबई/नई दिल्ली: भारत में बेंचमार्क शेयर सूचकांक लगातार छठे दिन गिरावट के साथ कई महीनों के निचले स्तर पर पहुंच गए। बीएसई सेंसेक्स 110.64 अंक या 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,580.31 पर बंद हुआ। दिन के दौरान यह 266.14 अंक या 0.34 प्रतिशत गिरकर 77,424.81 तक आ गया था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 26.35 अंक अथवा 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,532.70 पर बंद हुआ, जिससे यह लगातार छठे दिन नुकसान में रहा।
Stock Market: सेंसेक्स के 30 प्रमुख शेयरों में से हिंदुस्तान यूनिलीवर, एनटीपीसी, नेस्ले, इंडसइंड बैंक, पावर ग्रिड, अडानी पोर्ट्स, टाटा मोटर्स और बजाज फिनसर्व में गिरावट दर्ज की गई, जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक महिंद्रा बैंक, टेक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एचडीएफसी बैंक लाभ में रहे। सेक्टोरल इंडेक्स का प्रदर्शन मिला-जुला रहा, जहां निफ्टी बैंक, ऑटो और मीडिया इंडेक्स हरे निशान में रहे, वहीं एफएमसीजी, फार्मा और पीएसयू बैंक लाल निशान पर बंद हुए।
Stock Market: एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 2,502.58 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 6,145.24 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।