Stock Market: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी में उतार-चढ़ाव जारी
By : Vpb
Stock Market: व्यापार डेस्क: सप्ताह के आखरी कारोबारी दिन शेयर बाजार सपाट शुरुआत के साथ खुला, लेकिन शुरुआती कारोबार के घंटों के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट देखने को मिली। बेंचमार्क सेंसेक्स 185.20 अंकों की गिरावट के साथ 81,426.21 पर खुला, जबकि निफ्टी ने 51.30 अंकों की गिरावट के साथ 24,947.15 पर कारोबार शुरू किया।
Stock Market: निफ्टी
NSE निफ्टी 50 इंडेक्स में मिले-जुले परिणाम देखने को मिले। 50 में से 18 कंपनियों के शेयरों में तेजी दर्ज की गई, जबकि 32 कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई। जिन कंपनियों ने बढ़त हासिल की, उनमें एचसीएल टेक्नोलॉजीज, हिंडाल्को, जेएसडब्ल्यू स्टील, विप्रो और बजाज ऑटो शामिल हैं, जहां खरीदारी का माहौल रहा।
Stock Market: कई बड़े शेयरों में गिरावट
वहीं, दूसरी ओर, कुछ प्रमुख कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। इनमें सिप्ला, ट्रेंट, एशियन पेंट्स, टीसीएस और पावर ग्रिड के शेयर शामिल हैं, जो कारोबारी सत्र के दौरान कमजोर प्रदर्शन करते नजर आए।