Stock Market Crash: शेयर बाजार में सुनामी, सेंसेक्स 1837 अंक, निफ्टी 22500 के नीचे हुआ बंद, रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर फिसला
| Stock Market Crash: नई दिल्ली/मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में 23 मार्च को सभी सेक्टर्स में बिकवाली हावी रही। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1836.57 अंक यानी 2.46 फीसदी की गिरावट के साथ 72,696.39 के स्तर पर बंद हुआ।
By : Pradeep Sharma
Stock Market Crash: नई दिल्ली/मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में 23 मार्च को सभी सेक्टर्स में बिकवाली हावी रही। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1836.57 अंक यानी 2.46 फीसदी की गिरावट के साथ 72,696.39 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 601.85 अंक यानी 2.60 फीसदी की गिरावट के साथ 22,512.65 के स्तर पर बंद हुआ।
Stock Market Crash: निफ्टी में सबसे ज़्यादा लूज़र्स श्रीराम फाइनेंस, इंटरग्लोब एविएशन, अल्ट्राटेक सीमेंट, अडानी एंटरप्राइजेज, जियो फाइनेंशियल रहे, जबकि गेनर्स HCL टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा, ONGC, पावर ग्रिड कॉर्प, TCS रहे। सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए, जिसमें रियल्टी, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, मेटल, PSU बैंक हर एक में 4% से ज़्यादा की गिरावट आई।