Srinagar Police: श्रीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो पाकिस्तानी आतंकियों सहित कुल पांच लोग गिरफ्तार
By : Vpb
Update: 2026-04-07 10:43 GMT
Srinagar Police: नई दिल्ली: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक अंतरराज्यीय आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में श्रीनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में दो पाकिस्तानी आतंकियों सहित कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
Srinagar Police: मिली जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने योजना बनाकर राजस्थान और हरियाणा सहित कई राज्यों में कुल 19 जगहों पर रेड मारी। छापे मारी के दौरान पुलिस को आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आपत्तिजनक और महत्वपूर्ण सबूत मिले हैं। पुलिस फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच तेजी से की जा रही है।