IND vs SL: कोलंबो। भारत और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुक़ाबला 15 अगस्त से खेला जाएगा। गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाली इस मैच के लिए श्रीलंका ने 16 सदस्यों की टीम का ऐलान कर दिया है। धनंजय डी सिल्वा को टीम का कप्तान बनाया गया है। जबकि कामिंदु मेंडिस उनके डिप्टी होंगे।

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए श्रीलंका टीम में धनंजय डी सिल्वा, लाहिरू उदाना, निशान मदुश्का, कामिन्दु मेंडिस, दिनेश चंडीमल, पसिंदु सोरियाबंदरा, सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला, रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, केशरा नुवांथा, मिलन रथनायके, असिथा फर्नांडो, लाहिरु कुमारा, विश्वा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका को शामिल किया गया है।

Tags: