SL vs ENG: नई दिल्ली: पाकिस्तान में जारी वनडे ट्राई सीरीज के लीग चरण का आखिरी मुकाबला आज श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंकाई कप्तान कुसल मेंडिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि ओस के कारण दूसरी पारी में गेंदबाजी करना मुश्किल हो सकता है। टीम ने पिछले मैचों में पहली पारी में अच्छी गेंदबाजी की है और वह इसी प्रदर्शन को दोहराना चाहती है।

श्रीलंका ने टीम में नहीं किया बदलाव

कुसल मेंडिस ने बताया कि श्रीलंका इस मुकाबले में बिना किसी बदलाव के उतरा है। टीम पिछले मैचों की तरह अच्छा प्रदर्शन कर जीत हासिल करना चाहती है, ताकि फाइनल से पहले उसका आत्मविश्वास बढ़ सके।

इंग्लैंड ने सोनी बेकर को दिया मौका

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने माना कि टीम सीरीज में उम्मीद के मुताबिक नहीं खेल सकी। हालांकि, खिलाड़ियों को इससे काफी कुछ सीखने को मिला है। इंग्लैंड ने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। जेमी ओवरटन की जगह सोनी बेकर को मौका मिला है।

पिच पर तेज गेंदबाजों को मदद

गद्दाफी स्टेडियम की पिच सख्त है और इस पर घास कम है। नई गेंद से तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है। वहीं, स्पिनर्स भी मुकाबले में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

इंग्लैंड: टॉम बैंटन, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जॉर्डन कॉक्स (विकेट कीपर), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, गस एटकिंसन, सोनी बेकर, हेनरी क्रोकोम्बे।

श्रीलंका: कामिंडू मेंडिस, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेट कीपर), पवन रथनायके, जेनिथ लियानागे, दासुन शनाका, सहान अराचिगे, दुनिथ वेल्लालेज, ईशान मलिंगा, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका।

Tags: