ऋषभ पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी, माही बोले- हुक्का पीकर आता हूं, Video Viral
महेंद्र सिंह धोनी और ऋषभ पंत का पार्टी करते हुए एक VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में धोनी के ‘जरा हुक्का पीके आता हूं’ वाले कथित बयान की चर्चा हो रही है।
नई दिल्ली: महेंद्र सिंह धोनी और ऋषभ पंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। क्लिप में दोनों क्रिकेटर्स दोस्तों के साथ एक कमरे में पार्टी करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद फैंस के बीच इसे लेकर खूब चर्चा हो रही है।
‘जरा हुक्का पीके आता हूं’ ने खींचा ध्यान
वीडियो का सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाला हिस्सा धोनी की कथित बात है। क्लिप में पंत उन्हें ग्रुप फोटो के लिए बुलाते नजर आते हैं। इसी दौरान धोनी मुस्कुराते हुए कहते सुनाई देते हैं, ‘जरा हुक्का पीके आता हूं।’ कमरे में टेबल पर ड्रिंक्स भी नजर आ रही हैं। हालांकि, वीडियो कब और कहां का है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Rishab 😂😂😂 pic.twitter.com/M93dlPsGwF
— 𝗦💛 (@mostlydhoni78) September 2, 2026
धोनी के हुक्के को लेकर पहले भी हो चुकी है चर्चा
धोनी के हुक्का पीने की चर्चा पहले भी क्रिकेट जगत में होती रही है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान जॉर्ज बेली ने बताया था कि धोनी होटल के कमरे में हुक्का रखते थे। माइकल हसी ने भी कहा था कि धोनी का कमरा खिलाड़ियों के लिए अनौपचारिक मिलन स्थल जैसा रहता था।
पंत के साथ धोनी की बॉन्डिंग भी चर्चा में
धोनी और पंत की दोस्ती को फैंस काफी पसंद करते हैं। हाल ही में धोनी पत्नी साक्षी के साथ पंत की बहन की शादी में भी शामिल हुए थे। ऐसे में दोनों का यह अनौपचारिक अंदाज सोशल मीडिया पर फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
श्रीलंका सीरीज में पंत का शानदार प्रदर्शन
पंत ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 168 रन बनाए थे। उन्होंने तीन पारियों में 56 की औसत से बल्लेबाजी की और दो अर्धशतक लगाए।