Indian Sri Lanka Test series: टेस्ट सीरीज खेलने के लिए श्रीलंका पहुंची भारतीय टीम,7 अगस्त को वार्मअप मैच, यहां देखें संभावित टीम इलेवन
Indian Sri Lanka Test series: कोलंबो। भारतीय क्रिकेट टीम दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए मंगलवार शाम श्रीलंका पहुंच गई। श्रीलंका क्रिकेट ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भारतीय खिलाड़ियों के स्वागत की तस्वीरें साझा कीं।
शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया 15 अगस्त से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज में मेजबान श्रीलंका का सामना करेगी। यह सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2026-28 चक्र के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है।
सीरीज से पहले भारतीय टीम 7 से 9 अगस्त तक श्रीलंका इलेवन के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी। पहले यह मुकाबला चार दिनों का प्रस्तावित था, लेकिन बाद में इसकी अवधि घटाकर तीन दिन कर दी गई। इस वार्मअप मैच के जरिए टीम इंडिया को स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप तैयारी का मौका मिलेगा।
बीसीसीआई पहले ही 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर चुका था। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का चयन फिटनेस पर निर्भर रखा गया था, लेकिन बाद में उनके श्रीलंका दौरे से बाहर होने की पुष्टि हुई। उनकी जगह जम्मू-कश्मीर के युवा तेज गेंदबाज आकिब नबी डार को टीम में शामिल किया गया है।
आकिब ने रणजी ट्रॉफी के पिछले दो सत्रों में 104 विकेट लेकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। वहीं, मध्य प्रदेश के 32 वर्षीय ऑलराउंडर सारांश जैन को भी टीम में जगह मिली है। घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद उन्हें पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।
Team India have arrived in Sri Lanka ahead of the upcoming Test series! 🇮🇳🛬🇱🇰
— Sri Lanka Cricket 🇱🇰 (@OfficialSLC) August 4, 2026
The stage is set for an exciting battle between two cricketing nations. 🏏🔥#SLvIND #TestCricket #SriLankaCricket pic.twitter.com/oOhK4ASzOo
Indian Sri Lanka Test series: टीम इंडिया की टेस्ट टीम
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन और आकिब नबी डार।
संभावित प्लेइंग इलेवन
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, सारांश जैन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और आकिब नबी डार।
सीरीज का कार्यक्रम
7 से 9 अगस्त: भारत बनाम श्रीलंका इलेवन (वार्मअप मैच)
15 से 19 अगस्त: पहला टेस्ट
23 से 27 अगस्त: दूसरा टेस्ट