IND vs ZIM 1st T20I: भारत ने पहला टी20 7 विकेट से जीता, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी फिफ्टी

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहली जीत

Update: 2026-07-23 14:33 GMT

IND vs ZIM 1st T20I: नई दिल्ली: भारत ने गुरुवार को हरारे में खेले गए पहले टी20 मैच में जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। यह श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया की पहली जीत है। इससे पहले उनकी कप्तानी में भारत को लगातार छह मैचों में हार का सामना करना पड़ा था।

पहले गेंदबाजों ने किया कमाल

टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी चुनी। जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 125 रन ही बना सकी। भारत की ओर से मयंक यादव और प्रिंस यादव ने 2-2 विकेट लिए, जबकि शिवम दुबे और रवि बिश्नोई को एक-एक सफलता मिली।

वैभव सूर्यवंशी की धमाकेदार बल्लेबाजी

126 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और अभिषेक शर्मा जल्दी आउट हो गए। इसके बाद 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 19 गेंदों में 50 रन बनाए। उनकी पारी में 4 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। उन्होंने ईशान किशन के साथ अहम साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

ईशान और अय्यर ने दिलाई जीत

ईशान किशन ने 35 रन बनाए, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर 28 रन बनाकर नाबाद लौटे। तिलक वर्मा ने भी नाबाद 6 रन बनाए। भारत ने 13.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर आसान जीत दर्ज कर ली।

Tags:    

Similar News