IND vs NZ ODI: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया में बदलाव, आकिब नबी टीम में शामिल
प्रसिद्ध कृष्णा की जगह मिली टीम में जगह
IND vs NZ ODI: मुंबई: न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम में बदलाव किया गया है। तेज गेंदबाज आकिब नबी को अब पहले तीन वनडे मुकाबलों के लिए भी टीम में जोड़ा गया है। इससे पहले उन्हें सीरीज के चौथे और पांचवें मैच के लिए चुना गया था। इस बदलाव के बाद आकिब पूरी सीरीज के लिए अवलेबल होंगे।
चोट के कारण बाहर हुए प्रसिद्ध कृष्णा
आकिब नबी को तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की जगह टीम में शामिल किया गया है। प्रसिद्ध फिलहाल चोट से उबर रहे हैं और रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं। उनका टीम में शामिल होना फिटनेस टेस्ट पास करने पर निर्भर था, लेकिन वे तय समय में फिटनेस हासिल नहीं कर सके। इसी वजह से उनकी जगह आकिब को मौका दिया गया है।
बीसीसीआई ने जारी किया टीम अपडेट
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम में बदलाव की जानकारी दी। बोर्ड के मुताबिक, पुरुष चयन समिति ने आकिब नबी को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले तीन वनडे मैचों के लिए भी टीम में शामिल किया है। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकिब को शुरुआत में सिर्फ आखिरी दो मुकाबलों के लिए चुना गया था। अब वे सीरीज के सभी पांच मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे। हालांकि, बीसीसीआई ने इस बदलाव को लेकर अलग से कोई वजह नहीं बताई है।
🚨 News 🚨
Auqib Nabi added to #TeamIndia squad for first three ODIs vs New Zealand
Details 🔽 | #NZvIND
https://t.co/32rAdCiiDh
— BCCI (@BCCI) October 31, 2026
शुरूआती तीन ODI के लिए भारतीय टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी (केवल पहला वनडे), आकिब नबी।