ENG vs SL: नई दिल्ली: इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए टीम घोषित कर दी है। दोनों फॉर्मेट में हैरी ब्रूक को कप्तानी सौंपी गई है।

ओवरटन की वापसी, दो खिलाड़ियों को पहली बार मौका

भारत के खिलाफ चोट के कारण व्हाइट-बॉल सीरीज नहीं खेल सके जेमी ओवरटन की टीम में वापसी हुई है। उन्हें वनडे और टी20 दोनों टीमों में जगह मिली है। टी20 टीम में अनेरिन डोनाल्ड और वनडे में हेनरी क्रोकोम्बे को पहली बार शामिल किया गया है।

डोनाल्ड ने टी20 ब्लास्ट में किया शानदार प्रदर्शन

डर्बीशायर के लिए टी20 ब्लास्ट में अनेरिन डोनाल्ड ने 230 के स्ट्राइक रेट से 489 रन बनाए। उन्होंने चार अर्धशतक भी लगाए। डोनाल्ड अब तक टी20 क्रिकेट में 2,423 रन बना चुके हैं, जिसमें 18 अर्धशतक शामिल हैं।

चोट के कारण करन और साल्ट बाहर

सैम करन और फिल साल्ट चोट के कारण सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। वहीं जैकब बेथेल घुटने की सर्जरी के बाद रिहैब पूरा कर रहे हैं। क्रोकोम्बे ने 36 लिस्ट-ए मैचों में 49 विकेट लिए हैं।

15 सितंबर से होगी सीरीज

टी20 सीरीज 15 सितंबर से शुरू होगी। दूसरा मैच 17 और तीसरा 19 सितंबर को होगा। वनडे सीरीज का पहला मैच 22 सितंबर, दूसरा 24 और तीसरा 27 सितंबर को खेला जाएगा।

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड का स्क्वॉड: हैरी ब्रूक (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, सोनी बेकर, टॉम बैंटन, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, लियाम डॉसन, एन्यूरिन डोनाल्ड, बेन डकेट, विल जैक्स, साकिब महमूद, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद और जोश टंग।

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड का स्क्वॉड: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, टॉम बैंटन, सोनी बेकर, जोस बटलर, जॉर्डन कॉक्स, हेनरी क्रोकोम्बे, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, जो रूट और जोश टंग।

Tags: