IND vs ENG 2nd ODI: नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार, 16 जुलाई को कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स मैदान में खेला जाएगा। पहले वनडे में शानदार जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम के पास अब सीरीज अपने नाम करने का सुनहरा मौका है। टी20 सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया वनडे में दमदार वापसी कर चुकी है और जीत की लय बनाए रखना चाहेगी।

मैच का समय और लाइव प्रसारण

दूसरा वनडे भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 5:00 बजे होगा। इस मुकाबले का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकेगा। वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोस्टार ऐप पर उपलब्ध रहेगी।

















पिच रिपोर्ट

कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स की पिच शुरुआत में बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, स्पिन गेंदबाजों को भी अच्छी मदद मिलने की संभावना है। यहां हाल के चारों वनडे मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीते हैं। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है।

हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 111 वनडे मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारत ने 62 मैच जीते हैं, जबकि इंग्लैंड को 44 मुकाबलों में जीत मिली है। दो मैच टाई रहे और तीन मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला।

शुभमन गिल की फिटनेस पर नजर

पहले वनडे में 80 रन बनाने वाले कप्तान शुभमन गिल मांसपेशियों में खिंचाव के कारण रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। हालांकि, बीसीसीआई ने उनकी फिटनेस को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। उम्मीद है कि गिल दूसरे वनडे में टीम का हिस्सा होंगे और भारत की जीत की उम्मीदों को मजबूत करेंगे।




















दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11:

भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, गुरनूर बरार/अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा।

इंग्लैंड: जैकब बैथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग।

Tags: