समाजसेवी हर्षित सिंघानिया एवं संघर्ष क्लब ने गणेश चतुर्थी पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, एकता और समाजसेवा का दिया संदेश

हर्षित सिंघानिया ने प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और भगवान गणेश से सबके जीवन में समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

Update: 2024-09-12 05:21 GMT

रायपुर: गणेश चतुर्थी का पर्व पूरे प्रदेश में बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर संघर्ष क्लब दुर्गा उत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित गणेशोत्सव कार्यक्रम में शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। समिति की ओर से हर्षित सिंघानिया ने प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और भगवान गणेश से सबके जीवन में समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।


इस अवसर पर हर्षित सिंघानिया ने कहा, "गणेश चतुर्थी न केवल एक धार्मिक उत्सव है, बल्कि यह हमें एकता, सद्भाव और समाजसेवा की प्रेरणा देता है। भगवान गणेश का आशीर्वाद सभी को मिले और वे हमारे जीवन से सभी विघ्नों का नाश करें।"


हर्षित सिंघानिया ने आगे कहा, हम सभी को इस उत्सव के माध्यम से एक सकारात्मक संदेश देना चाहते हैं कि समाज की सेवा और एकजुटता ही हमारे जीवन का प्रमुख उद्देश्य होना चाहिए।"


समिति के अन्य सदस्यों ने भी इस पर्व की महत्ता पर प्रकाश डाला और सभी से आग्रह किया कि वे पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखते हुए गणेश विसर्जन में हिस्सा लें।

Tags:    

Similar News