SIR survey in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में SIR सर्वे की तैयारी शुरु, 28 अक्टूबर से होगा शुरू
| SIR कल यानी 28 अक्टूबर से शुरू हो जाएगा।
By : Rohit Banchhor
SIR survey in Chhattisgarh: रायपुर। छत्तीसगढ़ समेत 12 राज्यों में अब बिहार की तर्ज पर विशेष इंटेंसिव रिवीजन (SIR) सर्वे होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि आज रात से ही वोटर लिस्ट फ्रीज हो जाएगी। SIR कल यानी 28 अक्टूबर से शुरू हो जाएगा।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त के निर्देश मिलने के बाद राज्य निर्वाचन आयुक्त आगे की प्रक्रिया करेगा। छत्तीसगढ़ में 2 करोड़ 80 लाख वोटर्स हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि, SIR को लेकर छत्तीसगढ़ में टेबल टॉप एक्सरसाइज हो चुकी है। निर्वाचन आयोग से आदेश आते ही इसे राज्य के सभी जिलों में एक साथ लागू किया जाएगा। राज्य के अधिकारियों ने सर्वे को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है।