Sidharth Malhotra Father Died: सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता का निधन, शेयर किया इमोशनल पोस्ट, बोले- मैं जो कुछ भी हूं, आपकी वजह से हूं

By :  Dev Verma
Update: 2026-02-18 12:29 GMT

Sidharth Malhotra Father Died: मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता, मर्चेंट नेवी के कप्तान सुनील मल्होत्रा का 14 फरवरी को निधन हो गया। लंबे समय से बीमार चल रहे सुनील मल्होत्रा ने जीवनभर अपने परिवार को प्रेरित किया। निधन की खबर परिवार ने दिल्ली में शांतिपूर्वक साझा की और वहीं उनका अंतिम संस्कार किया गया।

Sidharth Malhotra Father Died: पिता को दी श्रद्धांजलि

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर अपने पिता के साथ कई तस्वीरें साझा करते हुए भावुक पोस्ट लिखा। उन्होंने अपने पिता को असाधारण सच्चाई, सत्यनिष्ठा और जीवन में अनुशासन सिखाने वाला बताया। स्ट्रोक और व्हीलचेयर जैसी चुनौतियों के बावजूद उनका हौसला प्रेरणादायक रहा। सिद्धार्थ ने लिखा, “पापा, आपकी इंटिग्रिटी मेरी विरासत है। मैं जो कुछ भी हूं, आपकी वजह से हूं। मैं आपका नाम, आपके मूल्य और आपकी रोशनी हमेशा आगे ले जाऊंगा। लव यू पापा।”

Sidharth Malhotra Father Died: परिवार के साथ समय

सुनील मल्होत्रा मर्चेंट नेवी में कप्तान के पद पर रह चुके थे। स्ट्रोक के कारण लंबे समय तक व्हीलचेयर पर रहने के बावजूद उनका सकारात्मक दृष्टिकोण परिवार के लिए प्रेरणा बना। सिद्धार्थ और उनकी पत्नी कियारा आडवाणी परिवार के साथ दिल्ली में मौजूद हैं और पिता की अंतिम इच्छाओं का सम्मान करते हुए उनकी यादों को सहेज रहे हैं।

Tags:    

Similar News