Shivnath River Overflow: शिवनाथ नदी ओवर फ्लो, सिमगा का पुराना पुल बंद, दोनों ओर लगे बैरिकेड्स

Shivnath River Overflow: रायपुर/सिमगा। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश के चलते बलौदाबाजार जिले के सिमगा क्षेत्र में शिवनाथ नदी के जलस्तर में बढ़ने से नदी के पुराने पुल को दोनों ओर से बैरिकेड्स लगाकर अगले आदेश तक आम आवागमन के लिए बंद कर दिया

Update: 2026-07-07 07:34 GMT

 Shivnath River Overflow: रायपुर/सिमगा। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश के चलते बलौदाबाजार जिले के सिमगा क्षेत्र में शिवनाथ नदी के जलस्तर में बढ़ने से प्रशासन ने एहतियातन शिवनाथ नदी के पुराने पुल को दोनों ओर से बैरिकेड्स लगाकर अगले आदेश तक आम आवागमन के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं नए पुल से यातायात पूर्ववत जारी रहेगा।

Shivnath River Overflow: बता दें कि ऊपरी क्षेत्रों में लगातार हो रही वर्षा के कारण शिवनाथ नदी का जलस्तर बढ़ने की संभावना बनी हुई है। आशंका जताई जा रही है कि पुराने पुल के ऊपर से पानी बह सकता है, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए जनसुरक्षा के मद्देनजर पुराने पुल पर आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।

Shivnath River Overflow: एसडीएम सिमगा द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि बढ़ते जलस्तर और संभावित जलभराव की स्थिति में पुराने पुल से आवागमन करना जोखिमपूर्ण हो सकता है। इसलिए जनहित में तत्काल प्रभाव से पुल को बंद करने का निर्णय लिया गया है।


Shivnath River Overflow: प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे बैरिकेड्स हटाने या बंद पुल से गुजरने का प्रयास न करें तथा केवल नए पुल का ही उपयोग करें। साथ ही मौसम और नदी के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। स्थिति के अनुसार आगामी दिनों में नए निर्देश जारी किए जाएंगे।

Tags:    

Similar News