Share Market: शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 500 अंक टूटा, निफ्टी 24200 से फिसला
| BSE सेंसेक्स 500 अंकों तक फिसलकर 80,000 के स्तर से फिसल गया। वहीं, NSE निफ्टी50 भी कमजोर होकर 24200 के नीचे पहुंच गया।
By : Vpb
Share Market: व्यापार डेस्क: शेयर बाजार में कल यानि गुरुवार को रिकॉर्ड बढ़त के साथ बाजार बंद होने के बाद हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी आज शुक्रवार को बाजार लाल निशान पर खुले। शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आये।
Share Market: शुरुआती कारोबार में BSE सेंसेक्स 500 अंकों तक फिसलकर 80,000 के स्तर से फिसल गया। वहीं, NSE निफ्टी50 भी कमजोर होकर 24200 के नीचे पहुंच गया। सुबह 9 बजकर 43 मिनट पर BSE सेंसेक्स में 417.00 (0.52%) अंकों की नरमी के साथ 79,674.73 के स्तर पर कारोबार नजर आया। दूसरी ओर, NSE निफ्टी50 92.21 (0.38%) अंक नीचे गिरकर 24,217.85 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।