Share Market: बाजार को नहीं भाया बजट, क्लोजिंग बेल तक निवेशकों को 1.82 लाख करोड़ का नुकसान
| निवेशकों को कुल 1.82 लाख करोड़ रुपये का नुकसान
By : Vpb
Share Market: व्यापार डेस्क: केंद्रीय बजट के बाद घरेलू शेयर बाजार में आज का कारोबार खत्म हो गया है. BSE सेंसेक्स 73 अंकों की गिरावट के साथ 80,429 अंकों पर बंद हुआ है. वहीं NSE निफ्टी50, 30 अंकों की गिरावट के साथ 24,479 अंकों पर बंद हुआ है.
Share Market: बाजार में गिरावट के कारण आज निवेशकों को कुल 1.82 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. बजट वाले दिन बीएसई मार्केट कैप में गिरावट देखी गई है और ये घटकर 446.50 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है.