Share Market: भारत-पाक सीजफायर और वैश्विक व्यापार राहत से शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 2975 अंक चढ़ा, जानें निफ़्टी का हाल

By :  Vpb
Update: 2025-05-12 06:56 GMT

Share Market: मुंबई: भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर की खबरों और अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध में नरमी के बाद सोमवार को भारतीय शेयर बाजार ने जबरदस्त उछाल दर्ज किया। सेंसेक्स 2,975.43 अंक (3.74%) की तेजी के साथ 82,429.90 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 916.70 अंक (3.82%) चढ़कर 24,924.70 पर पहुंचा।

Share Market: वैश्विक और घरेलू कारकों का असर

अमेरिका और चीन के बीच 90 दिनों के लिए टैरिफ वापसी के समझौते ने वैश्विक बाजारों को राहत दी। चीन अमेरिकी वस्तुओं पर 10% और अमेरिका चीनी वस्तुओं पर 30% शुल्क लगाएगा। जियोजित इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के मुख्य रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, “भारत-पाक सीजफायर ने बाजार में जोश भरा। उच्च जीडीपी, आय वृद्धि, घटती मुद्रास्फीति और ब्याज दरें बाजार के लिए सकारात्मक हैं।”

Share Market: विदेशी निवेशकों की खरीदारी

विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार खरीदारी ने तेजी को बल दिया। हालांकि, फार्मा शेयरों में गिरावट देखी गई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के प्रिस्क्रिप्शन दवाओं की कीमत 30-80% घटाने के प्रस्तावित आदेश ने फार्मा कंपनियों पर दबाव डाला।

Tags:    

Similar News