Share Market: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में मुनाफावसूली के बीच गिरावट

By :  Vpb
Update: 2025-05-16 00:04 GMT

Share Market: मुंबई: पिछले सत्र की जोरदार तेजी के बाद शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में मुनाफावसूली और कमजोर एशियाई बाजारों के कारण सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट देखी गई। आईटी शेयरों में बिकवाली ने भी बाजार को प्रभावित किया। बीएसई सेंसेक्स 252.97 अंक गिरकर 82,277.77 अंक पर और एनएसई निफ्टी 67.6 अंक गिरकर 24,994.50 अंक पर पहुंच गया।

Share Market: कौन रहा आगे, कौन पीछे? सेंसेक्स की कंपनियों में भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इंफोसिस, पावर ग्रिड, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा और महिंद्रा एंड महिंद्रा में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई। वहीं, इटरनल, एनटीपीसी, अदाणी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व के शेयरों में तेजी रही।

Share Market: विदेशी निवेशकों की खरीदारी एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 5,392.94 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। 

Tags:    

Similar News