Share Market: बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स में 746.95 अंको की तेजी, निफ्टी भी चढ़ा

By :  Vpb
Update: 2025-06-06 05:11 GMT

Share Market: मुंबई: भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति के फैसलों के बाद घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक प्रभाव देखा गया। रेपो रेट और नकद आरक्षी अनुपात (सीआरआर) में कटौती जैसे कदमों ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया। आरबीआई गवर्नर के ऐलान के बाद बाजार में उत्साहजनक खरीदारी हुई, जिसका असर प्रमुख सूचकांकों पर दिखा।

हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन सेंसेक्स और निफ्टी लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 746.95 अंक (0.92%) की तेजी के साथ 82,188.99 अंक पर पहुंचा। एनएसई निफ्टी 252.15 अंक (1.02%) चढ़कर 25,003.05 अंक पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी ने भी शानदार प्रदर्शन किया और 817.55 अंक (1.47%) की बढ़त के साथ 56,578.40 अंक पर पहुंचा।

रेपो रेट में 50 आधार अंकों की कटौती के बावजूद, विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 14 पैसे कमजोर होकर 85.65 (अस्थायी) के स्तर पर बंद हुआ। इन नीतिगत बदलावों ने बाजार में सकारात्मक माहौल बनाया, जिससे निवेशकों का उत्साह बढ़ा और अर्थव्यवस्था में नई गति आने की उम्मीद जगी।

Tags:    

Similar News