Share Market: हरे निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 256.22 अंक उछला, निफ़्टी में भी बढ़त

By :  Vpb
Update: 2025-06-09 06:56 GMT

Share Market: मुंबई: मौद्रिक नीति समिति के फैसलों के बाद सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में तेजी देखी गई। रेपो रेट और सीआरआर में कटौती ने निवेशकों का उत्साह बढ़ाया, जिससे प्रमुख सूचकांक हरे निशान पर बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 256.22 अंक (0.31%) चढ़कर 82,445.21 पर पहुंचा, जबकि कारोबार के दौरान यह 480.01 अंक (0.58%) उछलकर 82,669 तक गया। एनएसई निफ्टी 100.15 अंक (0.40%) की बढ़त के साथ 25,103.20 पर बंद हुआ। रुपये में भी पांच पैसे की मजबूती आई और यह 85.63 (अस्थायी) पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, मारुति, बजाज फिनसर्व और एनटीपीसी ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अदानी पोर्ट्स, टाटा स्टील और भारती एयरटेल कमजोर रहे।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225, शंघाई का एसएसई कंपोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक रहे। हालांकि, यूरोपीय बाजारों में मामूली गिरावट दर्ज हुई। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को तेजी के साथ बंद हुए। अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता के नए दौर की उम्मीदों ने भी वैश्विक बाजारों को समर्थन दिया।

Tags:    

Similar News