Share Market: लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 166 अंक टूटा, निफ्टी 24000 से फिसला
| आखिरकार बिकवाली के बाद प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए।
By : Vpb
Share Market: व्यापार डेस्क: शेयर बाजार मंगलवार को लाल निशान पर बंद हुआ। बाजार में सोमवार को बड़ी गिरावट के बाद मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान मजबूती नजर आई, लेकिन आखिरकार बिकवाली के बाद प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए।
Share Market: सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन BSE सेंसेक्स 166.33 (0.21%) अंक टूटकर 78,593.07 पर बंद हुआ। वहीं, NSE निफ्टी50 63.05 (0.26%) अंक फिसलकर 23,992.55 पर बंद हुआ।