Share Market: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 600 अंक चढ़ा, निफ्टी 25150 के पार
By : Vpb
Share Market: मुंबई: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास द्वारा रेपो दर को 6.5% पर अपरिवर्तित रखने के एलान के बाद शेयर बाजार में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स में 615.13 अंकों (0.75%) की बढ़त दर्ज की गई, जिससे यह सूचकांक 82,249.94 अंकों पर पहुंच गया। इसके साथ ही, एनएसई निफ्टी50 भी 197.80 अंक (0.79%) चढ़कर 25,052.80 अंकों पर कारोबार कर रहा था।
Share Market: सेंसेक्स की 30 प्रमुख कंपनियों में टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, मारुति सुजुकी इंडिया, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, भारतीय स्टेट बैंक, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स और एक्सिस बैंक के शेयरों में उछाल देखा गया।