Share Market: RBI की मौद्रिक नीति पर असर, गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार
| बाजार में आई इस गिरावट के पीछे RBI की मौद्रिक नीति और मुद्रास्फीति के संबंध में चिंता मुख्य कारणों के रूप में देखी जा रही है।
By : Vpb
Share Market: नई दिल्ली: रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) द्वारा रेपो रेट को स्थिर रखने और खाद्य मुद्रास्फीति पर चिंता जताने के बाद, गुरुवार को प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में करीब एक प्रतिशत की गिरावट आई।
Share Market: दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद, 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 581.79 अंक या 0.73 प्रतिशत गिरकर 78,886.22 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, यह सूचकांक 669.07 अंक या 0.84 प्रतिशत गिरकर 78,798.94 अंक तक पहुंच गया था।
Share Market: वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 180.50 अंक या 0.74 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,117 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, निफ्टी 217.8 अंक या 0.89 प्रतिशत गिरकर 24,079.70 अंक तक पहुंच गया था।
Share Market: बाजार में आई इस गिरावट के पीछे RBI की मौद्रिक नीति और मुद्रास्फीति के संबंध में चिंता मुख्य कारणों के रूप में देखी जा रही है।