Share Market: शेयर बाजार में शुरुआती गिरावट के बाद शानदार रिकवरी, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में

By :  Vpb
Update: 2025-04-22 01:34 GMT

Share Market: मुंबई: मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार ने लाल निशान के साथ कारोबार शुरू किया, लेकिन जल्द ही सकारात्मक रुख पर लौट आया। विदेशी फंड्स के निरंतर प्रवाह और ब्लू-चिप बैंक शेयरों में खरीदारी से निवेशकों का भरोसा बढ़ा, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी ने शुरुआती गिरावट के बाद जोरदार उछाल दर्ज किया।

Share Market: बाजार का प्रदर्शन

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 319.89 अंक चढ़कर 79,728.39 अंक पर पहुंचा। वहीं, एनएसई निफ्टी 76.1 अंक की बढ़त के साथ 24,201.65 अंक पर बंद हुआ।

Share Market: किन शेयरों को फायदा, किन्हें नुकसान?

सेंसेक्स की कंपनियों में इटरनल, टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा और महिंद्रा एंड महिंद्रा ने शानदार प्रदर्शन किया। दूसरी ओर, इंडसइंड बैंक, इंफोसिस, पावर ग्रिड और एशियन पेंट्स पिछड़ गए।

Share Market: विदेशी निवेश का योगदान

एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 1,970.17 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जिसने बाजार की तेजी को और बल दिया।

Tags:    

Similar News