Share Market: वैश्विक तनाव और विदेशी बिकवाली से शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 1300 अंक टूटा, जानें निफ़्टी का हाल

By :  Vpb
Update: 2026-04-02 07:14 GMT

Share Market: मुंबई : भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को जोरदार गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स करीब 1300 अंकों से अधिक टूटकर 71,700 के आसपास पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 22,250 के नीचे फिसलकर लगभग 22,230 पर आ गया। यह गिरावट मुख्य रूप से वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली के कारण आई।

Share Market: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के खिलाफ संभावित सैन्य कार्रवाई की चेतावनी ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी, जिससे बाजार का माहौल नकारात्मक हो गया। इसके असर से कच्चे तेल की कीमतें भी तेज होकर 105 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गईं, जिसने भारतीय बाजार पर अतिरिक्त दबाव डाला।

Share Market: बैंकिंग और फार्मा सेक्टर में सबसे ज्यादा बिकवाली देखी गई। प्रमुख कंपनियों के शेयर जैसे सन फार्मा, लार्सन एंड टुब्रो और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया गिरावट में रहे। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने लगभग 8,300 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू निवेशकों ने कुछ खरीदारी कर गिरावट को सीमित करने की कोशिश की। एशियाई बाजारों में भी कमजोरी का रुख देखने को मिला। हालांकि, रुपये में मजबूती देखने को मिली और यह डॉलर के मुकाबले 93.19 तक पहुंच गया। आने वाले समय में बाजार की दिशा वैश्विक घटनाक्रम, खासकर पश्चिम एशिया के तनाव और कच्चे तेल की कीमतों पर निर्भर करेगी।

Tags:    

Similar News