Sex Racket : देह व्यापार का खुलासा, CSP की अगुवाई में तीसरी बड़ी कार्रवाई, महिला समेत दो गिरफ्तार

कार्रवाई नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के नेतृत्व में की गई, जो पीटा एक्ट के तहत सप्ताह भर में तीसरी प्रभावी कार्रवाई है।

Update: 2026-02-08 08:05 GMT

Sex Racket : रायगढ़। रायगढ़ में अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज हो गया है। चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के बोईरदादर में सूचना के आधार पर की गई रेड में मकान मालिक नारायण वैष्णव और एक संदिग्ध महिला को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के नेतृत्व में की गई, जो पीटा एक्ट के तहत सप्ताह भर में तीसरी प्रभावी कार्रवाई है।

पुलिस ने ग्राहक बनाकर प्वाइंटर भेजकर सूचना की पुष्टि की, संकेत मिलते ही चक्रधरनगर पुलिस, साइबर थाना और महिला थाना की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर रेड की। जांच में सामने आया कि आरोपी बाहर से महिलाओं को बुलाकर अपने मकान में देह व्यापार कराता था और स्वयं दलाली व संचालन संभालता था। रेड के दौरान आरोपी के कब्जे से 2,000 नकद, ओप्पो व रेडमी के दो मोबाइल फोन और आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई।

थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 39/2026 के तहत धारा 3, 4, 5 व 7 अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

Tags:    

Similar News